फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा जेल में गैंगस्टर बेखौफ, सहायक अधीक्षक पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 31 Oct 2022 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस ने हवालाती बैरक, कैदी बैरक के अलावा हाई सिक्योरिटी जोन में बंद गैंगस्टरों के बैरकों को भी खंगाला। करीब दो से तीन घंटे चले इस सर्च अभियान में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस की ओर से समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की बठिंडा केंद्रीय जेल के हाई सुरक्षा जोन में बंद गैंगस्टर कर्मजीत सिंह निवासी गांव बल्लमगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उक्त गैंगस्टर ने 29 अक्तूबर को जेल के सहायक अधीक्षक बिंदर सिंह पर पीछे से हमला किया था। जेल के सहायक अधीक्षक बिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को जेल के हाई सुरक्षा जोन में शोर हो रहा था। वह मौके पर गए और कैदियों को शांत करवाने लगे। इतने में पीछे से आए गैंगस्टर कर्मजीत ने हमला कर दिया। बता दें कि उक्त आरोपी पर नवंबर 2021 में बरनाला की अदालत में भी जेल अधिकारियों पर हमला करने के आरोप लगे थे। गैंगस्टर के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


500 पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे की जेल की जांच
सोमवार सुबह छह बजे बठिंडा पुलिस ने गांव गोबिंदपुर स्थित केंद्रीय जेल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलेभर के थानों की पुलिस ने जेल परिसर का चप्पा-चप्पा छाना और कैदियों के सामान, बैरक की बारीकी से जांच की। करीब 400 से 500 पुलिस मुलाजिमों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

पुलिस अधिकारियों ने इस सर्च अभियान को रूटीन बताया। इस अभियान की अगुवाई एसएसपी जे इलनचेजियन ने खुद की। उनके साथ जेल अधीक्षक एनडी नेगी भी मौजूद रहे। पुलिस ने हवालाती बैरक, कैदी बैरक के अलावा हाई सिक्योरिटी जोन में बंद गैंगस्टरों के बैरकों को भी खंगाला। करीब दो से तीन घंटे चले इस सर्च अभियान में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस की ओर से समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें