फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर 'मन्नू मेहमाचक' गिरफ्तार, खतरनाक हथियार भी मिले

Wed, 23 Oct 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार सुबह पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर हरमिंदर सिंह उर्फ पहलवान उर्फ मन्नू मेहमाचक को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनको जालंधर जिले के भोगपुर कस्बा में एक मुठभेड़ के बाद खतरनाक हथियारों और गोली सिक्का के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी हरमिंदर गांव मेहमाचक, बटाला का रहने वाला है और उसका साथी हनी कुमार भी गुरदासपुर के ही बटाला में अचली गेट का है।

काउंटर-इंटेलिजेंस की टीम ने इन गैंगस्टरों से तीन पिस्टल, एक राइफल, 161 कारतूस व जंगली जानवरों को भागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक स्प्रे भी बरामद किया है। इनके खिलाफ जालंधर के पुलिस स्टेशन भोगपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 और धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर हरकमलप्रीत सिंह खक्ख ने कहा कि काउंटर-इंटेलिजेंस विंग को एक सूचना मिली कि गैंगस्टर मन्नू अपने सहयोगी हनी के साथ दो अलग-अलग कारों पर किसी वारदात को इंतजाम देने के लिए भोगपुर क्षेत्र की ओर आ रहा है। यह भी खबर थी कि उनके पास खतरनाक हथियार और गोली सिक्का का बड़ा जखीरा है। 

सूचना के बाद इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस द्वारा बार-बार चेतावनी देने पर भी इन आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं व भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

2017 में पुलिस हिरासत से भागा था 
एआईजी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गैंगस्टर मन्नू ने खुलासा किया कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है व उसे 2015 में पुलिस ने एक हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। अमृतसर जेल में रहने के दौरान जग्गू भगवानपुरिया भी उसके साथ बैरक में बंद था। 
विज्ञापन

यहीं उनकी दोस्ती हुई। उन्होंने कहा कि 2017 में मन्नू बटाला में अपने समूह के सदस्यों की मदद से पुलिस हिरासत से भाग गया था और पंजाब के विभिन्न जिलों में कई हत्याओं और बैंक डकैतियों के साथ-साथ सोने के गहने लूटने और वाहनों को छीनने की वारदात देता रहा है।

जग्गू के विरोधी घनश्यामपुरिया को मारा था
एआईजी ने कहा कि मन्नू ने पंजाब के साथ-साथ आसपास के राज्यों में भी कई अपराध की, जिसमें से उसने बताया कि उसने अंकित भादू और अन्य लोगों के साथ मिलकर जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में एक सरपंच की हत्या की थी।

जग्गू के निर्देश पर ही उसने जग्गू के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया की भी बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शरीर को जलाने के बाद, उसने आधे जले हुए शरीर को ब्यास नदी में फेंक दिया था। 

एआईजी ने कहा कि मन्नू ने अभी तक पांच डकैतियों में शामिल होने का भी खुलासा किया है। जिसमें बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर पीएनबी में 10 लाख रुपये की लूट की थी। एक्सिस बैंक की कोट फतुही में 11.5 लाख रुपये, आईडीबीआई जैतो सरजा बटाला से 26 लाख रुपये, तरनतारन के जंडो के सरहाली एसबीआई से चार लाख रुपये और सुरक्षा गार्ड से बंदूक लूटी थी।

 गुरु बाजार अमृतसर में बड़ी सोने की लूट की थी, जो करोड़ों की थी। एआईजी ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उनके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें