मौसी ने युवती को नशीली चीज पिलाई। वह बेहोश होने लगी तो 3 युवक उसे उठाकर कार में ले गए और फिर उसके साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के पटियाला का है। पीड़िता ने मौसी पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने आरोपियों में शामिल मौसी के जानकार युवक पर शक जताया है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और पिता को फोन किया। पिता ने मौके पर पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज कराया।
अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज पुनीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजिंदरा अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई।
मौसी पर ही रेप कराने के आरोप
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। रविवार दोपहर वह अपनी मौसी के यहां आई थी। वहां से वह शाम को अपनी एक सहेली से मिलने के लिए निकली।
निकलने से पहले उसकी मौसी ने उसे कोई नशीली चीज पिला दी। जैसे ही वह घर से निकली, चक्कर आने लगे। इतने में पास में खड़ी कार से तीन युवक उतरे और उसे उठाकर चल दिए। तीनों युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए।
उसके बाद वहां क्या हुआ, उसे कुछ याद नहीं है। वह नशे में थी। होश में आने पर खुद को सुनसान जगह पर पाया। तीनों युवक पास बैठे शराब पी रहे थे। जैसे-तैसे वह बचकर निकली और पिता को फोन किया।