फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर से उठाया और बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोश करके दिखाई दरिंदगी

Sat, 02 Dec 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दो युवक घर में घुसकर लड़की को उठाकर ले गए और कमरे में बंधकर बनाकर गैंगरेप किया। लड़की को बेहोश करके दरिंदगी दिखाई गई। घटना मोहाली के लालडू की है।
विज्ञापन


जहां एक नौजवान की हत्या के कुछ ही घंटों बाद 21 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसी के गांव में रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। आरोपी दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।

आरोपी गुरसेवक सिंह और गुरजिंदर सिंह दोनों पुत्र बलबीर सिंह व परमिंदर सिंह उर्फ गोलू पुत्र जगदीश सिंह निवासी तीनों गांव लैहली के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 328,363 व 376 डी के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपी बहरहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस गहराई से जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देर रात घर से अगवा कर ले गए थे आरोपी

रेप - फोटो : SELF
लैहली चौकी इंचार्ज एसआई फुलचंद ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपनी दी शिकायत में कहा कि वह बीए की पढ़ाई कर रही है। 13-14 नंवबर की रात करीब 12 बजे अपने घर में बैठी पढ़ रही थी कि अचानक दरवाजा खड़कने की आवाज आई।

जैसे ही उसने दरवाजा खोल कर देखा तो बाहर दो व्यक्ति जिन्होंने कपड़ा ओढ़ा हुआ था। वह दरवाजे पर खड़े थे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने उसे कुछ सुंघाया और बंधक बना कर पास खड़ी कार में ले गए।

तीनों ने पूरा दिन व रात लूटी इज्जत
कार में पहले से ही एक युवक कार चालक सीट पर बैठा था। कार में बिठाते ही उन्होंने उसका मुंह किसी कपड़े से ढक दिया। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि गांव के लड़के जिसमें कार को गुरजिंदर चला रहा था और उसके एक ओर गुरसेवक व दूसरी ओर परमिंदर बैठा था।

उन्होंने फिर से उसके मुंह को कपड़े से ढक दिया। दो-तीन घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी, जहां पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पूरा दिन व रात वहीं कमरे में रखा और वे तीनों उसकी इज्जत लूटते रहे।

होटल के पास छोड़ गए, कार का नंबर कर लिया नोट

rape attempt
पीड़िता के मुताबिक उन्होंने 15 नंवबर को दोपहर बाद उसका मुंह ढक कर कमरे से बाहर निकाला और उसी कार में फिर से बिठा लिया और धमकी देते हुए लालडू के निकट गांव कुरली के पास एक बडे़ होटल के निकट छोड़ दिया और फिर वहां से वे भाग गए।

इस दौरान उसने कार का नंबर नोट कर लिया। वह किसी राहगीर की मदद से लालडू तक आई और लालडू में उसे उसका मामा मिला। मामा ने बताया कि वे उसे ढूंढ रहे हैं और लालडू थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई है,

तुरंत घरवालों को बुला कर लालडू थाने में ले गए, जहां पर पीड़िता ने कुछ भी नहीं बताया। पीड़िता ने घर आकर भी डर के मारे कुछ भी नहीं बताया और डरी सहमी घर में ही बैठी रही। इसके बाद उसने अपने परिजनों को बताया।
विज्ञापन

हादसे के कारण युवती की टूटी शादी

गैंगरेप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पीड़िता ने कहा कि उसकी गुमशुदगी के कारण उसकी 19 नंवबर को शादी थी थी। वह भी टूट गई। 20 नंवबर को उसके भाई की शादी थी, लेकिन वह घर पर डरी सहमी सदमे में बैठी रही। सभी रिश्तेदारों के बार-बार पूछने पर भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया,

लेकिन 28 नंवबर को अचानक उसके पेट में दर्द होने के कारण उसे डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गय, जहां पर उसने अपने परिजनों व डाक्टरों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही लैहली पुलिस हरकत में आ गई और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें