गैंगरेप के बाद आहत नाबालिग ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र हत्याकांड के सदमे से अभी सकेतड़ी गांव के लोग उबर नहीं पाए हैं। फिर इस गांव में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। दो दरिंदों ने शनिवार को रात नाबालिग से गैंगरेप किया। वारदात से आहत लड़की ने चंद घंटों बाद रविवार को बाथरूम में लगे लोहे के एंगल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इधर, वारदात को 15 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी तो दूर पुलिस ने मामला भी दर्ज नहीं किया है।
वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने एमडीसी थाने में इंसाफ के लिए रविवार को शाम डेरा डाला। क्योंकि शिकायत के 15 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सकेतड़ी में शनिवार की रात और रविवार को अलसुबह करीब सवा तीन बजे दो दरिंदे एक घर में घुसे और 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इस के दौरान घर में लड़की के माता-पिता नहीं थे। पीड़िता के दो भाई और एक बहन नीचे की मंजिल में में सो रहे थे।
इसी बीच पीड़िता के दोनों भाई बहन के रोने की आवाज सुनकर ऊपर के कमरे में गए। जहां बहन खराब हालत में थी और जोर जोर से रो रही थी। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें बताया कि घर के पास पतीसा बनाने वाली फैक्टरी के मालिक आरिफ और उसके दूसरे साथी ने घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया है। यह सुनकर दोनों भाइयों ने आरोपी आरिफ और दूसरे बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। फिर दोनों भाइयों ने शोर मचाकर ग्रामीणों व अन्य परिजनों को एकत्रित किया।
माता-पिता गए थे यूपी
गैंगरेप के बाद आहत नाबालिग ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के छोटे भाई ने सुबह करीब सवा पांच बजे 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पीसीआर को पीड़िता के भाई ने बहन के साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
इसके बाद दो पुलिसकर्मी फैक्टरी में तैनात एक वर्कर को पीसीआर में बिठाकर ले गए और पीड़िता के भाई को थाने आने को कहा। भाई पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात बताई।
करीब सुबह आठ बजे जैसे ही वह घर पहुंचा तो गैंगरेप से आहत बहन घर के बाथरूम में लोहे के एंगल से फंदा लगाकर सुसाइड कर चुकी थी। इसके बाद गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण गुस्से से आगबबूला हो गए।
समाचार लिखे जाने तक रविवार को देर रात तक ग्रामीण थाने में गिरफ्तारी की मांग के लिए जुटे हुए। थे। पुलिस ने मामले में न तो किसी की गिरफ्तारी की है और न ही मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वह जांच करके जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
माता-पिता गए थे यूपी
पीड़िता के पिता ने बताया कि पांच अप्रैल को यूपी के बदायूं स्थित निवास स्थान पर किसी का देहांत हो गया था तो वह घर गए थे। पंचकूला में उनके चार बच्चे अकेले थे। इस वारदात की सूचना उन्हें मिली तो रविवार को वह घर पहुंचे।