फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा को अगवा कर बठिंडा में गैंगरेप, रिश्तेदार समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 26 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एक रिश्तेदार ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर बठिंडा ले जाकर अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल जा रही थी तभी उसे अगवा किया गया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। यहां के थाना मल्लांवाला पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी रिश्तेदार समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की तफ्तीश सब-इंस्पेक्टर नवनीत कौर कर रही हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह आठ बजे स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसका रिश्तेदार अमरजीत सिंह उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर बठिंडा एक अनजान जगह पर ले गया। वहां पर पहले से ही आरोपी गोरा सिंह वासी गांव बीड़ तालाब बस्ती नंबर-दो बठिंडा मौजूद था।

दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी अमरजीत सिंह व गोरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उधर, सब-इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें