फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने गैंगरेप के बाद जान दी, बयान में बयां की दरिंदगी

Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
जींद में लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने सुसाइड की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के जींद जिले में जीएनएम छात्रा ने गैंगरेप के बाद जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में छात्रा ने दरिंदगी की कहानी बयां की। पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा कंडेला के गंगापुत्र अस्पताल में जीएनएम का कोर्स कर रही थी। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने बताया था कि कॉलेज से छुट्टी होने के बाद जींद के पटियाला चौक पर खड़ी थी। वहां कार सवार दो युवक आए और उसे जबरदस्ती बैठाकर ले गए।

उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया और करीब 4 बजे गांव के स्टैंड पर छोड़ गए। घटना से आहत छात्रा ने शाम को जहर खा लिया। परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आधी रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बयान पर 2 अज्ञात के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें