फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा, बच्ची और मां की मौत, फरीदाबाद से लौट रहे थे

Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई, वहीं कार चला रहे महिला का पति घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र सहारनपुर हाइवे पर देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार महिला रेखा और उसकी एक साल की बेटी यशिका की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा महिला का पति सचिन गंभीर घायल हो गया।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि हादसा गांव इस्सोपुर के पास हुआ। सचिन फरीदाबाद में जॉब करता है और पत्नी बच्ची को लेकर यमुनानगर में शिवपुरी कॉलोनी लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें