फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 युवकों पर गैंगरेप का केस कराया, समझौते के 3 लाख समेत दबोची

Mon, 09 May 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
महिला ने 5 युवकों पर गैंगरेप का केज दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे आज समझौते के तीन लाख और चार साथियों के साथ दबोच लिया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। टोहाना पुलिस ने महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टोहाना के थाना सिटी में 5 मई को गांव इंदाछुई की सीता पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह ने गांव के ही 5 युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला ने इन युवकों से समझौते के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की है।

टोहाना कोर्ट में वकील प्रवीण के जरिए शनिवार को साढ़े 4 लाख रुपए में समझौता हो गया। इस समझौते का एक शपथ पत्र भी बनवा लिया गया। इसके बाद रात में जब यह महिला गैंगरेप मामले में आरोपी ठहराए गए युवकों से 3 लाख रुपए ले रही थी तो गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने इसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें