फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर सुक्खा का साथी काबू, पूछताछ में कई खुलासों की उम्मींद

Mon, 20 Feb 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कुछ दिन पहले डुगरी इलाके में दिन दहाड़े रंजिश के चलते स्पेयर पार्ट की दुकान चलाने वाले किरणपाल सिंह उर्फ काला को गोली मारने वाले गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालियां के एक साथी को थाना डुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाकाबंदी के दौरान फ्लावर एनक्लेव के पास से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से कुछ सामान तो बरामद नहीं हुआ है लेकिन पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी के जरिए पुलिस सुक्खा बाड़ेवालियां तक पहुंच सकेगी। पुलिस ने आरोपी गोल्डी को रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुक्खा बाड़ेवालिया का साथी है और कुछ दिन पहले हुए गोलीकांड में आरोपी गोल्डी भी उसी के साथ था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी के कब्जे से कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी गैंगस्टर सुक्खा का काफी नजदीकी साथी है। उम्मीद है कि आरोपी गोल्डी को सुक्खा के बारे में काफी जानकारी है और वह जानता है कि सुक्खा कहां है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है कि सुक्खा कहां है। पुलिस का दावा है कि आरोपी गोल्डी के जरिए सुक्खा को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोल्डी के फोन कॉल्स की डिटेल भी चेक करा रही है। इसके जरिए सुक्खा तक पहुंचा जा सकेगा। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल हुए काला की हालत अब खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें