फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की ऐसी दास्तां दिल दहला ही देगी

Sat, 13 Dec 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग महिला को पहले किडनैप करके ले गए, फिर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां बस का इंतजार कर रही एक महिला को कुछ लोग कार पर उठाकर ले गए और सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


पूरी रात दुराचार करने के बाद अगले दिन गांव गुदड़ढंढी के पास पीड़िता को छोड़ गए। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों का नाम जगजीत सिंह, किरपाल सिंह, जरनैल सिंह व हरदीप सिंह बताया जा रहा है। फिलहान सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गैंगरेप कर वापस उसी जगह छोड़ गए

फिरोजपुर शहर स्थित गोलबाग निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 9 दिसंबर को शाम चार बजे गांव झावला जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक कार पर चार लोग आए और उसे जबरदस्ती उठाकर कार में ले गए।

गांव माड़े कलां ढाणी लाकर आरोपियों ने पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। 10 दिसंबर को आरोपी उसे कार में बैठाकर गांव गुदड़ढंढी छोड़ गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता ने चारों आरोपियों को पहचान लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें