फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में गोली चली, 3 लोगों की मौत

Sat, 13 Dec 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के गांव लोधी गुज्जर में ज़मीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक ही स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव के बावा सिंह और नवाब सिंह के परिवारों में एक एकड़ के करीब ज़मीन को लेकर पिछले समय से झगड़ा चलता आ रहा था। इस ज़मीन पर बावा सिंह का कब्ज़ा था और शुक्रवार को जब नवाब सिंह कब्ज़ा लेने आया तो दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया और दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में नवाब सिंह (30), जगतार सिंह (35) व निंदर सिंह (52) की गोलियां लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

लंबे समय से कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक निंदर सिंह, घायल साबा, बलजीत सिंह, मखतूल सिंह और जसपाल सिंह बावा सिंह ग्रुप से हैं, जबकि अन्य दो मृतक दूसरे ग्रुप से हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना लोपोके प्रभारी हरविंदर सिंह संधू मौके पर पहुंच गए और घायलों को लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया।

संधू ने बताया कि इन दोनों गुटों के बीच लंबे समय से ही कब्ज़े को लेकर झगड़ा चलता आ रहा था। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें