फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः किशोरी का अपहरण कर तीन लोगों ने की हैवानियत, फिर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 15 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा में रेप की वारदात थमती नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला पानीपत का है। यहां के थाना किला पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर शुक्रवार को जांच शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ सौरव पुत्र सोमपाल, अंकुर पुत्र सतबीर, बबैया बिहारी पुत्र सुरेश ने करीब 20/25 दिन पहले किशोरी का हत्या का भय दिखा और उसे अशोक विहार कॉलोनी में अज्ञात घर पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


आरोपितों ने किशोरी को इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर हत्या करने की धमकी दी। इधर, गैंग रेप की घटना व हत्या की धमकी से डरी किशोरी इस केस को लेकर चुप्पी साध गई। वही किशोरी को परेशान देख उसकी मां ने उसे टटोला तो किशोरी का सब्र जवाब दे गया और उसने सारी घटना अपनी माता को बताई। माता की सूचना पर थाना सिटी पुलिस किशोरी के घर पर पहुंची और उसे सुरक्षा आदि का भरोसा देकर घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल करवाया। वहीं किशोरी की माता की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने सौरव पुत्र सोमपाल, अंकुर पुत्र सतबीर, बबैया बिहारी पुत्र सुरेश निवासी अशोक विहार कॉलोनी, पानीपत के खिलाफ किशोरी के साथ आईपीसी की सामूहिक दुष्कर्म करने, हत्या की धमकी देने, 6-पाक्सो एक्ट समेत पांच आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई संतोष ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें