फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दहशरा: यमुना में स्नान करते समय 3 भाई डूबे

Fri, 29 May 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा मेले पर यमुना नदी में स्नान करते समय तीन चचेरे भाई डूब गए। घटना उत्तरप्रदेश सीमा में स्थित यमुना नदी में घटी। तीनों युवक बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव परवालों के रहने वाले थे। उत्तरप्रदेश पुलिस ने तैराकों की मदद से दो किशोरों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। समाचार लिखे जाने तक तीसरे युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव परवालों निवासी मक्खन सिंह का बेटा प्रदीप उर्फ ठाकुर (29), नाथूराम का बेटा विनोद (17), पवन का बेटा संजू (17) प्रदीप उर्फ ठाकुर की पत्नी निर्मला देवी और अन्य परिजनों के साथ वीरवार शाम को हरियाणा-उत्तरप्रदेश सीमा स्थित यमुना नदी में गंगा दशहरा मेले पर आए थे।

शाम के समय जब प्रदीप, विनोद और संजू यमुना में स्नान कर रहे थे तो वे नदी में डूब गए। जब निर्मला देवी को पता चला कि नहर में उसका पति प्रदीप और उसके चचेरे भाई डूब गए हैं तो उसने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मेले में तैनात पुलिस ने तुरंत आसपास के लोगों और तैराकों की मदद से यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


देर शाम करीब छह बजे नदी से विनोद व संजू के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। समाचार लिखे जाने तक प्रदीप की तलाश यमुना में की जा रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

दो साल पहले ही हुई थी प्रदीप की शादी

हाथों में लाल रंग का चूड़ा डाले गंगा दशहरा मेले में यमुना किनारे बैठ विलाप कर रही प्रदीप की पत्नी निर्मला का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व ही प्रदीप से निर्मला की शादी हुई थी। प्रदीप सहित उसके चचेरे भाइयों के नदी में डूबने की सूचना पाकर परिजन, गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण यमुना नदी पर पहुंचे और परिवार को दिलासा दिया।

हरियाणा की तरफ यमुना सूखी, यूपी की तरफ था पानी
हरियाणा-उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित यमुना नदी में हरियाणा की तरफ यमुना नदी सूखी पड़ी हुई है वहीं उत्तरप्रदेश की तरफ नदी में पानी था। इसलिए गंगा दशहरे मेले का आयोजन उत्तरप्रदेश की तरफ यमुना नदी किनारे किया गया। यहां कई स्थानों पर पानी अधिक था।

वर्जन
परवालों के तीन चचेरे भाइयों की यमुना में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। जहां पर युवक डूबे वह क्षेत्र उत्तरप्रदेश की सहारनपुर पुलिस के अंतर्गत आता है। यूपी पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
अरविंद्र शर्मा, एसएचओ, सदर थाना यमुनानगर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें