फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को घर से उठा कर ले गए 3 युवक और उसके बाद...

Tue, 22 Sep 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के साथ सो रही नाबालिग को 3 युवक घर से उठाकर ले गए और फिर उसके साथ बारी-बारी हवस मिटाई। मामला पंजाब के बटाला का है। यहां थाना किला लाल सिंह के एक गांव में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी दादी घर में अकेली रहती है। 18 सितंबर को वह दोनों घर में सो रहीं थीं। आधी रात को तीन युवक धर्म सिंह वासी निक्का जोड़ा सिंघा और उसके दो अज्ञात दोस्त उनके घर में घुस आए।

पीड़िता ने बताया कि तीनों युवकों ने उन दोनों के मुंह पर जहरीला स्प्रे किया। इससे उसकी दादी और वह दोनों बेहोश हो गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक उसे उठाकर धर्म सिंह के घर ले गए और दुराचार किया।
विज्ञापन


सुबह तीनों फरार हो गए। थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दीवार फांदकर बाथरूम में घुसे, किया रेप

उधर कोटकपूरा (फरीदकोट) थाना सदर पुलिस ने गांव पक्का निवासी एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के मामले में दो युवकों को नामजद किया है।

पुलिस को दिए बयान में 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि रविवार को जब वह अपने घर के बाथरूम में गई तो पिंदा व सतनाम सिंह दीवार फांद कर उसके घर आ गए।

इस दौरान पिंदा बाथरूम में आ गया और उसने जबरन उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें