फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में मिले महिलाओं के जननांगों के टुकड़े

Tue, 22 Sep 2015 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस उस वक्त हैरत में पड़ गई जब एक बंदूक बेचने वाले दुकानदार के फ्रिज में महिलाओं के जननांगों के टुकड़े मिले। पुलिस ने फ्रिज से जननांगों के 21 टुकड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जिस शख्स के फ्रिज से ये टुकड़े बरामद हुए हैं उसका नाम पीटर फ्रेडरिक्सन बताया जा रहा है। फ्रेडरिक्सन 63 साल का है। फ्रेडरिक्सन की 28 वर्षीय पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

फ्रेडरिक्सन खुद को मामले से अलग बता रहा है। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। उसे दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सोर्स-मिरर.को.यूके
विज्ञापन

औरतों के खतने की तस्वीरें लेने की अनुमति थी

आरोपी फ्रेडरिक्सन ने पुलिस को बताया कि उसकी एक और दुकान लेसोथो में है। लेसोथो एक छोटा सा देश है जो दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है। फ्रेडरिक्सन के मुताबिक लेसोथो में उसकी पत्नी बरामद हुए महिलाओं के जननांगों के टुकड़ों को बेचने वाली थी।

उसने अपनी पत्नी पर आरोप मढ़ते हुए बताया कि उसकी पत्नी के कहने पर उसने नशे के काम में हाथ डाला। लेकिन उसे नहीं पता था कि फ्रिज में क्या रखा है। फ्रेडरिक्सन ने बताया कि उसने पहले कई दफा अपनी पत्नी से कहा था कि जो कुछ फ्रिज में रखा है उसे वहां से हटा ले।

पु्लिस ने औरतों के जननांगों की तस्वीरें भी बरामद की हैं। जब फ्रेडरिक्सन से इन तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में उसने किसी भी औरत के खतने की तस्वीरें नहीं लीं। लेकिन लेसोथो के पहाड़ों पर उसे औरतों के खतने की तस्वीरें लेने की अनुमति थी।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि दूसरे 20 जननांगों के टुकड़ों का संबंध किन औरतों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें