जेल में बंद पति को रिहा कराने का झांसा देकर 3 लोगों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। यह सनसनीखेज वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। पीड़ित का पति नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने के साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद है।
आरोपियों ने व्यक्ति को रिहा कराने का झांसा देकर विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे धमकियां देकर फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटा पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन छह की पुलिस के पास की।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर टिब्बा रोड गुलाबी बाग निवासी सलाउदीन, मोहम्मद सलीम और असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।