बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने विवाहिता से गैंगरेप के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 20 जुलाई को वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उनके पति माता वैष्णो देवी गए हुए थे।
महिला ने बताया कि देर रात आरोपी बलविंदर सिंह, शमशेर सिंह वासी भाम, निशान सिंह वासी बाबा बकाला उसके घर में घुस आए और उसे घर से उठाकर एक हवेली में ले गए।
वहां उन्होंने उसके साथ दुराचार किया। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।