कोठियों में काम करने वाली एक युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात, पंजाब के लुधियाना शहर में सामने आई।
पीड़ित युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। उसने तुरंत पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गगन, सूरज, दीपा और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में विनोद को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।