शौच के लिए निकली छात्रा को उठाकर ले गए और उसके साथ 2 भाई समेत 3 युवकों ने हवस मिटाई। मामला हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी का है। खंड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी युवकों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
मामले के अनुसार, एक गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की रात को साढ़े नौ बजे के करीब शौच के लिए घर से निकली। घर से निकलने के बाद जब वह गली में पहुंची तो वहां खड़े पड़ोसी अमन ने कहा कि सतीश मेरे घर में बैठा है और उसे बुला रहा है।