फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस 'बेरहम', गैंगरेप पीड़िता ने जहर निगला

Thu, 01 May 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुराचार हुआ। गैंगरेप पीड़िता जब इंसाफ की आस लेकर पुलिस के पास गई तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर उसने जहर निगल लिया। महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद अलेवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब कैथल में पुलिस ने सामूहिक दुराचार मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पूंडरी के ही रहने वाले हैं। मामला, हरियाणा के पूंडरी इलाके का है।

बस अड्डे से दो युवाओं ने दी थी लिफ्ट

पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार को पटियाला से अलेवा के लिए निकली थी, लेकिन कैथल बस अड्डे पर उसे देर हो गई। इसी बीच वह बस अड्डे के बाहर आ गई।

जहां एक कार में सवार दो युवकों ने उसे कहा कि वे भी अलेवा जा रहे हैं और वह उनके साथ बैठ गई। इसी बीच उसे उल्टी आई। जिस पर इन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। बाद में ये युवक उसे एक बड़े गोदाम में ले गए। जहां रात भर दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने कार्रवाई न की तो उठाया घातक कदम

सुबह करीब चार बजे उसने गोदाम के चौकीदार से पूछा कि वह कहां है तो उसे बताया गया कि वह पूंडरी में है। इसके बाद उसने पूंडरी में अपनी बहन को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

महिला के पति ने बताया कि वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत होकर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे जींद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अनफिट होने के कारण न्यायाधीश द्वारा बयान दर्ज नहीं किए जा सके। इसके बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां न्यायाधीश ने उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने बयान लिए तो जागी पुलिस

इसके बाद अलेवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की। क्योंकि घटना कैथल में हुई थी, इसीलिए जीरो एफआईआर को सिविल लाइन थाना रेफर कर दिया गया।

कैथल थाना सिविल लाइन के प्रभारी अंग्रेज सिंह के मुताबिक मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुराचार और नशीला पदार्थ खिलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें