फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने गई किशोरी से गैंगरेप, हुई गर्भवती

Sun, 30 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई
विज्ञापन
कूड़ा डालने गई किशोरी से गैंगरेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राई में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले 11 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना के बाद अब थाना राई के अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण पीड़िता करीब चार माह की गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


अब उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना डाली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की को डराया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म की वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

rape - फोटो : Demo Pic
लड़की ने थाना राई पुलिस को बताया कि वह करीब चार माह पहले वह कूड़ा डालने के लिए प्लाट में गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों व पड़ोस के गांव के एक युवक ने मिलकर उसे पकड़ लिया। 

तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो क्लिप बना ली और किसी को बताने पर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी। डर के मारे लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। अब लड़की को पता लगा कि वह करीब चार माह की गर्भवती है। इस पर उसने अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजन उसे लेकर राई थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन नामजद युवकों पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वीडियो क्लिप या लड़की को डराने की बात का पता लग सकेगा।
ऊषा, जांच अधिकारी, थाना राई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें