राई में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले 11 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना के बाद अब थाना राई के अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण पीड़िता करीब चार माह की गर्भवती हो गई।
अब उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना डाली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की को डराया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।