फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हैवानियत: 15 साल की लड़की को बाइक सवारों ने किया अगवा, बंधक बना तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 04 Jan 2023 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

मामले की इंस्पेक्टर नवदीप कौर जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जलालाबाद में हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां बाइक सवार दो नकाबपोश हैवानों ने 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा किया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर लेकर पहुंचे। यहां बंधक बनाकर तीन दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता हैवानों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने थाना वैरोके पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता सरकारी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को अपने घर से दरगाह माथा टेकने जा रही थी। उसी समय बाइक सवार दो नकाबपोश उसके पास आए और मुंह कपड़े से ढक कर अगवा कर लिया। उसे किसी गांव में एक सुनसान घर में बंधक बनाकर रखा। हैवान तीन दिन तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। 
विज्ञापन


किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों का कहना है कि जिस दिन उनकी बेटी लापता हुई, उसकी प्रत्येक जगह तलाश करने के बाद पुलिस को सूचित किया।

उधर, इस मामले की इंस्पेक्टर नवदीप कौर जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें