फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जीरा का करीबी भगोड़ा घोषित हत्यारोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस भी बरामद

Wed, 16 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस
विज्ञापन

2013 में एक फोटोग्राफर की हत्या में नामजद भगोड़े को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा का करीबी है। आरोपी से 32 बोर लाइसेंसी रिवाल्वर और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी साउथ के एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार नीरज कुमार उर्फ गिन्नी निवासी जीरा पर आरोप है कि उसने 2013 में अपने साथियों के साथ मिलकर मोगा निवासी फोटोग्राफर राजेश कुमार की हत्या कर दी थी और उसकी दुकान से कुछ सामान भी ले गए थे। 

विज्ञापन


अदालत में पेश न होने पर 2015 में अदालत ने आरोपी नीरज कुमार गिन्नी को भगोड़ा करार दे दिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को लाइसेंसी रिवाल्वर और 20 कारतूस के साथ हरिजन कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

कांग्रेसी विधायक जीरा का करीबी है आरोपी गिन्नी
भगोड़ा करार होने के बावजूद आरोपी नीरज कुमार गिन्नी जीरा के कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह के साथ घूमता था। कई सरकारी कार्यक्रमों में भी वह विधायक के साथ शामिल हो चुका है। सूत्रों के अनुसार विधायक जीरा को जब कोई फोन करता था तो पहले नीरज ही फोन उठाता था और उसके बाद ही विधायक से बात हो पाती थी। जीरा हलके के लोगों के अनुसार आरोपी खुद को विधायक जीरा का पीए बताता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आईजी पर लगाए थे आरोप 

विधायक कुलबीर सिंह
जीरा के विधायक कुलबीर सिंह ने फिरोजपुर रेंज के आईजी एमएस छीना पर नशा तस्करों के साथ मिले होने के आरोप लगाए गए थे। विधायक जीरा को कैप्टन सरकार ने नोटिस जारी कर तलब भी किया था। विधायक ने कांग्रेस पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को आईजी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने की बात कही थी।

विधायक ने फिरोजपुर के कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को साथ लेकर डीजीपी सुरेश अरोड़ा से आईजी छीना के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। डीजीपी ने जांच का भरोसा भी दिया था। 

पकड़ा कहीं से गिरफ्तारी कहीं से दिखाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार गिन्नी को मोगा से नहीं बल्कि जीरा से गिरफ्तार किया था, लेकिन एफआईआर में आरोपी की गिरफ्तारी मोगा के हरिजन कालोनी से दिखाई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी गिन्नी की वीडियोग्राफी के दौरान इंटेरोगेशन होगी और इसमें विधायक जीरा के साथ उसके संबंधों के खुलासे को ही प्राथमिकता दी जाएगी। 

उलझाने की कोशिश कर रही पुलिस : जीरा
जीरा से कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि आला अधिकारियों के नाम सामने आने पर अब पुलिस उन्हें उलझाने की कोशिश कर रही है। वह दूध का दूध और पानी का पानी करके ही दम लेंगे। विरोधी पक्ष द्वारा नीरज कुमार के खिलाफ झूठा हत्या का केस दर्ज करवाया गया था।

इस मामले में पुलिस खुद नीरज कुमार के हक में जांच कर चुकी है, लेकिन जिला मोगा होने के कारण नीरज कुमार को पता ही नहीं चला कि अदालत ने कब उसे भगोड़ा करार दिया। वहीं भगोड़ा करार दिए जाने के तीन साल बाद ही पुलिस को नीरज की याद क्यों आई।

 चर्चा यह भी है कि फिरोजपुर रेंज के आईजी एसएम छीना और कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा में चल रही खींचतान के बाद आईजी के इशारे पर नीरज को अब गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन साल पहले अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया जा चुका है, लेकिन विधायक के साथ कई सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के बावजूद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें