फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बैंक लोन में धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई टीम ने की छापेमारी, नहीं मिला कोई सुराग

Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

बैंक ऋण संबंधी धोखाधड़ी में सीबीआई देहरादून की टीम ने कनखल एवं ज्वालापुर में एक महिला एवं एक पुरुष की तलाश में छापे मारे लेकिन नाकामयाबी हाथ ली। दोपहर बाद सीबीआई की टीम बैरंग वापस लौट गई।

विज्ञापन


सीबीआई टीम की छापामारी से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मंगलवार को सीबीआई देहरादून सेक्टर से हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार एवं भरत सिंह राणा की अगुवाई में टीम ज्वालापुर कोतवाली पहुंची।

टीम ने ज्वालापुर कोतवाली से महिला कांस्टेबल को साथ लेकर मनीषा राठी पत्नी मयूर चंद निवासी सुभाषनगर की तलाश में छापा मारा लेकिन महिला के अता पता न चल सका। फिर सीबीआई टीम सीधे कनखल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने  कपिल देव शर्मा निवासी गुरूबख्श विहार निकट सतीकुंड की तलाश में छापा मारा लेकिन वह भी हाथ नहीं आ सका।घर के अलावा संभावित स्थानों पर छापामारी के बाद सीबीआई टीम वापस लौट गई।        

चर्चा है कि करोड़ों के बैंक ऋण संबंधी मामले में इन दोनों की तलाश है और मामला वर्ष 2015 का बताया जा रहा है।  सीबीआई की टीम पूर्व में भी ज्वालापुर के म्युनिसिपल इंटर कालेज के शिक्षक रविंद्र राठी को गिरफ्तार कर ले गई थी।

संभवत मनीषा राठी उन्हीं के ही परिवार की सदस्य बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया सीबीआई टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें