फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के नाती के खाते से 99 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग

Mon, 16 May 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाती कुनाल करण सिंह के क्रेडिट कार्ड से किसी ने 99 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। कुनाल करण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूर्व सीएम ओपी चौटाला के नाती तथा हरियाणा प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के भांजे कुनाल कर्ण सिंह से बैंक अकाउंट से 99 हजार की ठगी की गई है।
विज्ञापन


अर्बन इस्टेट टू चौकी में कुनाल करण सिंह ने बताया कि किसी ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए उनके अकाउंट में 99 हजार की खरीदारी कर ली। ऑनलाइन शॉपिंग कर उन्हें ठग लिया गया। जानकारी के अनुसार यह शॉपिंग गुड़गांव एरिया में की गई है। कुनाल करण सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह हरियाणा पशुपालन विभाग के निदेशक हैं। कुनाल का निवास हिसार के अर्बन इस्टेट दो में है।

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। हिसार में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले करीब एक साल में 40 से अधिक साइबर केस दर्ज किए जा चुके हैं। करीब दस से अधिक केस ऑनलाइन शॉपिंग के दर्ज किए गए। करीब तीन महीने पहले आर्मी के कई जवानों के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए थे। इन सभी में एटीएम क्लोन करके पैसे निकाले गए थे। इन केस को हल करने में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें