फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती, गोवा बुला चंडीगढ़ की युवती से रेप

Mon, 14 Sep 2015 05:30 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल साइट पर युवक से पहले दोस्ती और उसके बाद प्यार करने का इतना खौफनाक अंजाम होगा, युवती ने सोचा न था। साइट पर बने दोस्त ने शादी का झांसा देकर युवती को गोवा बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा आरोपी की मां को भी गोवा पुलिस ने पीड़िता के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गोवा, पणजी के एसपी उमेश के अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी वेलेनटिनो फर्नांडिस से उसकी पहचान कुछ महीने पहले मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। धीरे- धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

इसके बाद युवक उसे पणजी से 25 किमी दूर सैंकोल स्थित अपने घर ले गया। पीड़िता के अनुसार वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। गोवा पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि युवक शादी का वादा करके उसके साथ अगस्त - सितंबर माह में रेप करता रहा। लेकिन, बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

गोवा पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि युवक शादी का वादा करके उसके साथ रेप करता रहा। लेकिन, बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने वरना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वरना पुलिस ने वेलेनटिनो फर्नांडिस के खिलाफ धारा 420, 376, 406 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की मां पर दो लाख के गहने चोरी का आरोप
वरना, गोवा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने वेलेनटिनो फर्नांडिस की मां  लियोकिडिया पर दो लाख के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह ये गहने घर से गहने लेकर आई थी। लियोकिडिया ने गहने चोरी कर लिए। गोवा पुलिस ने लियोकिडिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

उमेश, एसपी गोवा ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-46 की युवती के साथ रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, चोरी की शिकायत पर आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मामला संगीन है इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें