फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर दोस्ती प्यार सेक्स और फिर धोखा, 5 साल तक दरिंदगी करता रहा एनआरआई

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
विज्ञापन
एनआरआई से फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर चैटिंग के जरिए शादी के वायदे, लेकिन युवती को इसका खौफनाक अंजाम पांच वर्षों तक भुगतना पड़ा। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। शाहबाद निवासी पीड़िता का कहना है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान एनआरआई जब भी भारत आया उसने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।
विज्ञापन


खैर अब पुलिस ने शाहाबाद थाना के अंतर्गत एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिये बयान में युवती ने आरोप लगाया है कि एक एनआरआई युवक से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी।

इसके बाद कई बार मिलना जुलना भी हुआ। एनआरआई युवक ने उसके साथ शादी कर घर बसाने का वादा किया, मगर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद शादी करने का वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि अब शादी में अड़चन का कारण उसका अंतरजातीय होना बताया जा रहा है, जबकि पांच साल पहले भी एनआरआई और उसका परिवार इस बात को भली प्रकार से जानता था। पुलिस ने उपरोक्त पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहाबाद थाना के एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के बयान पर पुलिस ने न्यूजीलैंड वासी जतिंदर सिंह सरवारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सुमन कुमार को बनाया गया है। इस दौरान उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।

2012 में हुई थी फेसबुक पर दोस्ती

Facebook
युवती ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उसकी दोस्ती 2012 में फेसबुक के माध्यम से राजपुरा निवासी जतिंदर सिंह सरवारा के साथ हुई थी। इसके अगले साल 7 मार्च 2013 को शिकायतकर्ता के पिता का देहांत हो गया था, लेकिन इसके बाद भी हर वर्ष जब भी वह न्यूजीलैंड से वापस आता तो वह दोनों बाहर घूमने जाते थे। कई बार तो वह उसके रिश्तेदारों के साथ भी घूमने गई। इस दौरान वह उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

कई रिश्ते भी आए, पर एनआरआई ने मना किया
पीड़िता ग्रेजुएट बताई गई है। उसका कहना है कि जतिंदर सिंह सरवारा से दोस्ती के दौरान इन 5 वर्षों के में उसके कई रिश्ते आए, लेकिन जतिंदर ने सभी रिश्तों को मना करवाते हुए कहा कि वहीं उससे शादी करेगा। पीड़िता के मुताबिक शिकायतकर्ता 2 जुलाई को 30 वर्ष की हो जाएगी और उम्र के इस पड़ाव पर उसे जीवन भर का साथी बनाने का वादा करने वाला पीछे हट रहा है।
विज्ञापन

एनआरआई के कहने पर नौकरी भी छोड़ी

facebook
लड़की का कहना है कि अब शादी में अड़चन इंटर कास्ट होना बताया जा रहा है, जबकि पहले लड़का और उसके परिवार सहित रिश्तेदार भी मैरिज के लिए तैयार थे। पीड़िता ने बताया कि दोनों ही सिक्ख समुदाय से हैं।

गौरतलब है कि आरोपी एनआरआई जट सिख परिवार से है, जबकि पीड़िता प्रजापति समुदाय से है। लड़की की मानें तो इस बात की जानकारी एनआरआई परिवार को पहले से थी। पीड़िता ने बताया कि पहले वह नौकरी करती थी, लेकिन जतिंदर के कहने पर उसने नौकरी भी छोड़ दी।

23 मार्च को न्यूजीलैंड जाने वाला है आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि आरोपी जतिंदर अब 23 मार्च को वापस न्यूजीलैंड जाने वाला है इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जाने से रोका जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके। इधर जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें