फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानगी ऐसी कि प्रेमिका के लिए दोस्त बना हत्यारा

Thu, 24 Jul 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में बस स्टैंड के सामने स्थित होटल पाक ब्लू के कमरे में मृत मिले टीहरी गढ़वाल निवासी प्रकाश सिंह राणा की हत्या उसी के दोस्त दीवान सिंह ने की थी।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह आरोपी दीवान सिंह की प्रेमिका से अक्सर बात करता था। इस वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आरोपी दीवान सिंह ने उसकी हत्या कर दी थी।

इस हत्या के मामले में पुलिस ने शिमलापुरी निवासी कमलजीत कौर नामक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो उस दिन आरोपी दीवान सिंह की पत्नी बनकर होटल में रहने के लिए गई थी। दोनों को कमरा भी मृतक प्रकाश सिंह ने ही दिलाया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लुधियाना में होटल में दिलाया था कमरा

डीसीपी निलांबरी विजय जगदले ने कहा कि मृतक प्रकाश सिंह बरनाला के एक होटल में बतौर वेटर काम करता था। आरोपी दीवान सिंह भी वेटर था तो दोनों में अक्सर बात होती थी।

दीवान सिंह की एक प्रेमिका थी जिसके बारे में प्रकाश को पता था। दीवान को शक था कि प्रकाश उसकी प्रेमिका को मैसेज और फोन पर बात करता था। इस वजह से दोनों में कई बात कहासुनी भी हुई थी।

डीसीपी ने कहा कि कुछ दिन पहले दीवान सिंह अपने महिला मित्र आरोपी कमलजीत कौर के साथ लुधियाना आए। यहां मृतक प्रकाश सिंह ने दोनों को होटल में कमरा दिलाया।

एक ही कमरे में तीनों ने बिताई थी रात

कमरा दिलाते समय प्रकाश सिंह ने कहा था कि ठहरने वाले उसके भाई और भाभी हैं। रात को तीनों एक ही कमरे में थे। इसी दौरान दीवान सिंह की प्रेमिका को फोन करने के मामले को लेकर आरोपी दीवान सिंह और प्रकाश के बीच कहासुनी हो गई।

इस दौरान आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल चेक करवा आरोपी कमलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने दीवान सिंह को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

होटल मुलाजिम जगाने आया हत्या तो हत्या का पता चला

उत्तराखंड के गढ़वाल जिले से लुधियाना में आए युवक की यहां के होटल में गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय चला जब होटल मुलाजिम उन्हें जगाने के लिए आया। दरवाजा खुला देख वह अंदर गया तो अंदर युवक का शव पड़ा था और उसके साथ रहने आई युवती गायब थी। सूचना मिलते ही एसीपी पश्चिमी रविंदर पाल सिंह संधू, थाना डिविजन पांच की पुलिस व चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जांच के बाद गढ़वाल के रहने वाले प्रकाश (20) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रकाश के साथ आई युवती और उन्हें कमरा दिलाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें