जिस BA की डिग्री को हासिल करने के लिए 60 हजार में सौदा हुआ। 50 हजार दे भी दिए, जांच में वह फर्जी निकली। पीड़ित की शिकायत में सेक्टर 31 पुलिस ने डिग्री देने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि रायपुर खुर्द निवासी दलजीत सिंह ने हल्लोमाजरा निवासी नरेंद्र शर्मा के साथ BA की डिग्री को लेकर समझौता हुआ। नरेंद्र ने डिग्री के लिए दलजीत से 60 हजार में सौदा तय किया। इसमें से 50 हजार रुपये दलजीत ने दे भी दिए। नरेंद्र ने उसे BA की डिग्री उपलब्ध करवा दी।
दलजीत ने जब अपने स्तर पर डिग्री की जांच करवाई तो वह फर्जी निकली। उधर, नरेंद्र ने जब दलजीत से बकाया 10 हजार रुपये मांगे तो दलजीत ने डिग्री फर्जी होने की बात कहते हुए नरेंद्र के खिलाफ सेक्टर 31 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।