फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बीजेपी का महासचिव बताकर ठग ले गया हजारों

Sun, 25 Oct 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति खुद को बीजेपी चंडीगढ़ का महासचिव बताकर ट्रैवल एजेंसी मालकिन से 74 हजार रुपये ठग कर ले गया। मामला मोहाली का है। ट्रैवल एजेंसी की मालकिन परमजीत कौर की शिकायत पर थाना फेज-11 की पुलिस ने बलिंदर पाल सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी तलाशी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फेज-11 निवासी परजीत कौर ने बताया कि वह ट्रैवल एजेंसी चलाती है।

उन्होंने बताया कि आरोपी 24 सितंबर को उनकी एजेंसी में एक व्यक्ति आया। उसने उन्हें कहा कि उसे बंगलूरू एक होटल में लग्जरी रूम बुक करवाना है। उसने उन्हें खुद को बीजेपी का महासचिव है। ऐसेे में उन्हें बुकिंग में थोड़ी राहत दी जाए। उन्होंने उसके लिए कमरा बुक कर दिया। इसके कुछ दिन बाद उसने एजेंसी में दोबारा फोन किया।
विज्ञापन


साथ ही एजेंसी वालों को कहा कि उनके खाते में उसने 25 हजार जमा करवा दिए है। साथ ही बीजेपी का नाम लेकर उसने एजेंसी वालों का धमकाना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ एजेंसी ने उसके होटल, ट्रैवलिंग समेत अन्य सभी चीजों का भुगतान कर दिया था।

इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पहले चंडीगढ़ स्थित बीजेपी के आफिस में शिकायत देनेे का फैसला लिया। इसके बाद जब वह बीजेपी आफिस पहुंची और वहां पर मौजूद मेंबरों को सारी बात बताई। तो सभी लोग हैरान रह गए।

बीजेपी आफिस से उसे पता चला कि बलिंदर पाल सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं है। इसके बाद परमजीत ने आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें