जैविक खाद बीएसडीबी कॉइन के जरिये एजेंसी के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। नवंबर 2017 में पीड़ित ने उन किसानों से संपर्क किया जो कि उस मीटिंग में मौजूद रहे। उनसे संपर्क कर पता लगा कि वे किसान भी आरोपियों की ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद के बोरे दिए, जो आरोपी उन्हीं की ही गाड़ी में लेकर आए थे। आरोपियों ने कहा था कि एक एकड़ में एक बोरा ही डालना है। उसी के मुताबिक किसानों ने उसको उसी तरीके से डाला। लेकिन एक के बाद एक तीन बोरे एक एकड़ में डालने के बाद भी उसका परिणाम कुछ नहीं आया।
आरोपियों ने किसानों व व्यापारियों से पानीपत शहर में लगभग 50 लाख की ठगी की है। आरोपी राम अवतार ने बताया था कि उनका धरती धन जैविक खाद केंद्र सरकार से प्रमाणित है। वह उनके पास भारत सरकार का पांच हजार किलोमीटर लंबा सड़कों के सहारे पेड़ लगाने का टेंडर है। इसके बाद पीड़ित मामले की तह तक जाने लगे तो उन्हें पता लगा कि यह सिर्फ कागजी तौर पर ही कंपनियां चला रहे हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद दी और कहा कि मार्च 2018 में एजेंसी लेंगे। आरोपियों से पैसा मांगने पर वह अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले काफी दिनों से आरोपियों के नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
देशभर में कर चुके हैं 50 करोड़ का गबन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उड़ीसा थाना, भुवनेश्वर थाना व आनंद विहार दिल्ली थाने में भी 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है। मामले में और तह तक जाने पर पता लगा कि आरोपी राम अवतार उसकी पत्नी, देवकरण व प्रेमा सिंह ने देशभर में धरती धन खाद व बीएसडीबी कॉइन के नाम पर लगभग 50 करोड़ का गबन किया है।
पीड़ित ने 12 अप्रैल को रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज की। साथ ही उसे पानीपत में ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी के एक जानकार व्यक्ति पानीपत निवासी से मामले में संपर्क किया तो परिचित ने उन्हें रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने जानकार को भी रुपये नहीं दिए, साथ ही उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी।