फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP को फर्जी हवाई टिकट देकर ठगे 3.95 लाख

Sat, 07 Mar 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की एक ट्रैवल एजेंट कंपनी ने पंजाब पुलिस के एक डीएसपी को कनाडा की फर्जी टिकटें देकर लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


टिकटों की हकीकत डीएसपी को उस समय पता चली जब वह परिवार समेत कनाडा जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन हवाई जहाज के स्टाफ ने टिकटों को फर्जी बताकर उन्हें जहाज में सवार होने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

डीएसपी ने इस संबंधी थाना फेज-11 में सेक्टर-38 स्थित चड्ढा इंटरप्राइजेस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने कंपनी के एक प्रबंधक सुशील चड्ढा को विदेश से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रहता है। जबकि पीछे से वह एपी माजरा गोहाना हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन

कनाडा की छह टिकटों के लिए थे 3.95 लाख

सेक्टर-48 निवासी डीएसपी बलराज सिंह ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष कनाडा जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित चड्ढा इंटरप्राइजेस से हवाई जहाज की छह टिकटें खरीदी थीं। प्रत्येक टिकट की कीमत कंपनी ने 65 हजार वसूली थी। इस दौरान उन्होंने कंपनी को कुल भुगतान 3.95 लाख किया था।

उन्होंने कंपनी से टिकटें 7 अगस्त 2014 को खरीदी थी। जबकि वह कनाडा के लिए 16 अगस्त 2014 को रवाना हुए थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

इनमें से सुशील चड्ढा उर्फ तिलकराज को पुलिस ने काबू किया है। इसके बाद वीरवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले के जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ठगी कर इंडोनेशिया भाग गया था

पुलिस के मुताबिक जब आरोपियों पर पर्चा दर्ज हुआ था। उसके बाद से कंपनी के प्रबंधक शहर छोड़कर भाग गए थे। एक प्रबंधक इंडोनेशिया भाग गया था। पुलिस द्वारा उनकी काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था।

इसी बीच पता चला था कि आरोपी इंडोनेशिया भाग गया। इसके बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। आरोपी जैसे ही देश वापिस लौटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी से ऐसी ठगी का पहला मामला
डीएसपी स्तर के अधिकारी से इस तरह की ठगी होने का पहला मामला है। इससे पहले हरियाणा के डीएसपी से जीरकपुर में जमीन खरीदने के नाम पर ठगी हुई थी।

ईओ विंग ने मामले के सभी आरोपियों को काबू कर लिया था। उस समय सामने आया था कि आरोपियों में एक नामी टीवी चैनल का रिपोर्टर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें