फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के अकाउंट से फर्जी चेक से निकाले 29 लाख

Thu, 24 Dec 2015 11:14 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-33 सी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के ज्वॉइंट अकाउंट से 19 दिसंबर को फर्जी चेक के माध्यम से तीन बार के ट्रांजेक्शन में 29 लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने आंध्रा बैंक में अपनी शिकायत दी। इसके बाद बैंक ने धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-17 में थाने में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


आंध्रा बैंक के जोनल मैनेजर शेख हुसैन ने बताया कि उनके बैंक में प्रॉपर्टी डीलर सेक्टर-33 निवासी करनबीर सिंह और उनकी मां नरेश चहल का ज्वाइंट अकाउंट है। उस अकाउंट से 2 दिसंबर, 3 दिसंबर और 9 दिसंबर 2015 को तीन जाली चेकों के माध्यम से 29 लाख रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए गए।

तीन स्थानों से हुआ ट्रांजेक्शन
जोनल मैनेजर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि अकाउंट से ट्रांजेक्शन तीन स्थानों से किया गया है। पहला करनाल दूसरा पानीपत और तीसरा कलकत्ता से हुआ है। इसके बाद पैसा दूसरे अकाउंट से निकाला गया है।
विज्ञापन


एक ही चेक दोबारा हुआ इस्तेमाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 लाख की ठगी में इस्तेमाल चेक पीड़ित का ही पुराना चेक है। दरअसल, इसी चेक के माध्यम से उन्होंने साल 2012 में कुछ पैसे निकाले थे। धोखाधड़ी में हरीश विजय और मनीषा धर के नाम से फर्जी अकाउंट सामने आया है।

पापुलर बेचकर कमाए थे पैसे: पीड़ित
शिकायतकर्ता नरेश चहल ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चर का काम है। उन्होंने पापुलर और फ्लॉट बेचकर 38 लाख रुपये अपने ज्वाइंट अकाउंट में इसी साल जमा किए थे। इसमें से 29 लाख की ठगी की जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की शिकायत
आंध्रा बैंक के एडवोकेट मुनीष दीवान ने बताया कि 29 लाख के धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-17 थाने में दी। वहां, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने जांच शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें