फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! पासपोर्ट बनवाने को महिला ने किया ऐसा काम, दंग रह गए सब

Sat, 25 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रोती हुई महिला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए महिला ने ऐसा काम किया, जानकर सभी सन्न रह गए। पति के भी होश उड़ गए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक महिला ने अपने जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट लगाकर अपना पासपोर्ट बनवा लिया। महिला ने पासपोर्ट तो बनवाया ही साथ ही दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति को पहली शादी के बारे में कोई भी जानकारी देना उसने मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


आरोपी महिला के पति को सारी बात उस समय पता चली जब महिला उसे घरेलू मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सारे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने प्रकाश सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी गांव रंगिया निवासी गुरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह के साथ उसकी शादी 2007 में हुई थी। शादी करते समय प्रकाश को यह मालूम तक नहीं था कि गुरप्रीत की दूसरी शादी है। शादी के बाद गुरप्रीत ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया। पासपोर्ट में प्रकाश के नाम की जगह उसने अपने पहले पति का डेथ सर्टिफिकेट लगा दिया। पूरी इंक्वायरी के बाद उसका पासपोर्ट बन गया। कुछ समय बाद गुरप्रीत ने प्रापर्टी के लिए प्रकाश सिंह को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब प्रकाश ने जांच की तो उसे पता चला कि गुरप्रीत की उसके साथ दूसरी शादी हुई है। उसने अपने पासपोर्ट पर पहले पति का नाम लिखने के बजाय उसका डेथ सर्टिफिकेट लगाया है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें