फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, वर्दी में फर्जी पुलिसवाली, शादी रचाने को रची करतूतें कैसी काली?

Mon, 01 Aug 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुरदासपुर
विज्ञापन
Farzi Thanedar girl arrested by gurdaspur police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीसीए कर चुकी छात्रा ने अपनी शादी रचाने के लिए जो कदम उठाया, वो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। मामला, गुरदासपुर का है। युवती पुलिस की वर्दी डालकर घूमती थी। उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पकड़ी गई युवती का कहना है कि उसकी जिसके साथ शादी होनी थी, उसके परिजनों का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी सरकारी मुलाजिम लड़की के साथ ही करेंगे, जिसके लिए उसे फर्जी मुलाजिम का वेश बदलना पड़ा। पुलिस ने उक्त युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर जगदीप सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें किसी मुखबर से सूचना मिली थी कि पिछले करीब दो साल से एक युवती जोकि खुद को महिला पुलिस कर्मी बताती है फर्जी वर्दी पहन कर गुरदासपुर और आसपास के इलाके में घूमती है। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस ने उक्त युवती को गुरदासपुर के पोस्टआफिस चौंक में नाकेबंदी दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से खरीदी थी वर्दी

- फोटो : डेमो फोटो
अमृतसर से खरीदी थी वर्दी
एसएसपी ने बताया कि उक्त युवती ने प्राथमिक पूछताछ दौरान बताया कि उसने पुलिस की वर्दी अमृतसर से खरीदी थी और उक्त पकड़ी गई फर्जी पुलिस मुलाजिम युवती ने गत वर्ष ही गुरदासपुर के एक कालेज से बीसीए की है।

युवती ने बताया कि उसकी जिस लड़के के साथ शादी की बात चल रही थी उसने परिजनों का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी उस लड़की से करेंगे जोकि सरकारी मुलाजिम हो। शादी करवाने के चक्कर में उसे फर्जी पुलिस मुलाजिम बनना पड़ा।

एसएसपी ने बताया कि उक्त लड़की की पहचान कलानौर निवासी कंवलजीत के रुप में हुई है। पुलिस की वर्दी पहनकर उक्त पकड़ी गई युवती ने कोई ठगी आदि का मामला तो सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस की वर्दी पहनना ही क्राइम है जिसके तहत सिटी थाना गुरदासपुर में उक्त युवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170,171,419 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें