फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले इंटरनेशनल मैचों पर सट्टा लगवाते, फिर ठगते

Wed, 21 Jan 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल मैच में सट्टा लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लाखों का सामान और हजारों रुपये नगद बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पहचान कैथल के अमित खत्री, दीपक कुमार उर्फ गट्टू, सौरभ सुखेजा ,सेक्टर-22 चंडीगढ़ निवासी तरुण के रूप में हुई है। ये आरोपी पहले सट्टा लगवाते और यदि कोई जीत जाता तो पैसे देने से इनकार कर देते थे।

डीएसपी क्राइम ब्रांच जगबीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच इंचार्ज गुरमुख सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-20 स्थित जामा मस्जिद के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बापूधाम निवासी एक युवक ने उन्हें सट्टेबाजों की सूचना दी। क्राइम ब्रांच ने गुरमुख सिंह की अगुवाई में सेक्टर-20 स्थित मकान में छापामारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी बरामदगी
क्राइम ब्रांच ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कमरे की जांच की। इस दौरान 24 मोबाइल, दो एलईडी, पांच कैल्कुलेटर, तीन कार्ड बाक्स, दो सिम और 75 हजार सौ रुपये मिले। इनके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर एक बीएमडब्ल्यू और स्विफ्ट कार भी बरामद की गई।
 
ऐसे करते थे धक्केशाही
क्राइम ब्रांच टीम के अनुसार, सेक्टर-20 स्थित मकान नंबर-479 में पांचों आरोपी इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। सट्टा लगवाने का काम लंबे समय से चल रहा था और यदि कोई जीत जाता तो उसे पैसे देने से इनकार कर देते थे। अगर कोई ज्यादा विवाद खड़ा करता था तो उसे आधी रकम देकर भगा देते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें