फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शातिर करतूत, पूर्व DIG को 36 हजार की चपत

Thu, 14 May 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ से रिटायर्ड डीआईजी को एक महिला ने 36 हजार रुपये की चपत लगा दी। जब रिटायर्ड डीआईजी को ठगे जाने का शक हुआ तो उन्होंने सेक्टर-36 थाने में शिकायत दी। जब ठगी हुई तो रिटायर्ड डीआईजी दिल्ली में थे, इसलिए पहले तो पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी की। मगर बाद में आईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बीएसएफ से रिटायर्ड डीआईजी जेएस बख्शी ने बताया कि वह सेक्टर-36 के मकान नंबर-227 में रहते हैं। उनका कसौली में हिमाचल सरकार से मंजूर तीन कमरे का गेस्ट हाउस है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को अमनप्रीत कौर नाम की एक महिला ने मोबाइल (9130690048) से फोन किया। उसने कहा कि उसे पांच दिन के लिए रूम चाहिए।

जेएस बख्शी ने जब रूम बुक करने के लिए एडवांस मांगे तो अमनप्रीत ने कहा कि वह आकर पेमेंट कर देंगी। रिटायर्ड डीआईजी ने बताया कि अगले दिन अमनप्रीत का फोन आया कि वह कसौली आ रही थी कि उसका रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। कार में रखे एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी कागजात गायब हो गए हैं। उसके पास इलाज को पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद बैंगलूरू से एक और महिला का (9560490941) फोन आया। उसने खुद को अमनप्रीत की मां बताया। महिला ने कहा कि वह अपना अकाउंट नंबर भेज दें, ताकि वह एक लाख रुपये बेटी के इलाज के लिए ट्रांसफर कर सकें।

जेएस बख्शी ने बताया कि अमनप्रीत ने फोन करके कहा कि उसकी मां अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रही हैं, लेकिन उसे 36 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। जेएस बख्शी ने एचडीएफसी में कार्यरत अपने बेटे को फोन कर पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी मांगी। बेटे ने बताया कि पैसा ट्रांसफर होने में एक से दो घंटे लग जाएंगे।

बख्शी ने बताया कि वह दिल्ली स्थित तिलक नगर रिश्तेदार के भोग में गए थे। भोग के कार्यक्रम छोड़कर अपने अकाउंट से दो बार में उन्होंने 10 हजार और एक बार पांच हजार रुपये निकाले। इसके बाद अपनी पत्नी के अकाउंट से 10 हजार रुपये निकाले।

एक हजार अपने तरफ से डालकर 36 हजार रुपये अमनप्रीत कौर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जेएस बख्शी ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद अमनप्रीत कौर और उसकी मां ने फोन कर आभार व्यक्त किया। भोग से फ्री होने के बाद जब उन्होंने अमनप्रीत कौर का हाल जानने के लिए मोबाइल नंबर मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आया।

इसके बाद उन्होंने उसकी मां के नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन उसका भी फोन बंद मिला। उन्होंने सेक्टर-36 थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच डीएसपी दीपक कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें