फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं, ये देखिए सुबूत

Fri, 17 Jun 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में चेक डालकर आने वालों के लिए ये खबर एक वार्निंग हो सकती है। कहीं आपके चेक को कोई और निकालकर अपने नाम से कैश न करा ले। पिंजौर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चैक पर से नाम मिटाकर अपना नाम लिखकर कैश करवा लेता था। 
विज्ञापन


बैंक एक्सपर्ट के अनुसार चोरों के पास विशेष प्रकार के केमिकल होते हैं। जिसके अकाउंट में चैक लगना है उसका चैक पर से नाम मिटाकर शातिर चोर अपना नाम लिखकर अकाउंट में लगा लेते हैं। 

चैक चोरी का काम अकसर शातिर चोर गैंग सरगना के कहने पर करते हैं। गैंग सरगना द्वारा पैसे का लालच देकर चैक चोरी का काम करवाते हैं। फर्जी कागजात से अकाउंट खुलवाकर आरोपी उसमें चैक लगा चैक कैश करवा लेते हैं। जब तक बैंक उपभोक्ता को पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। 
विज्ञापन


गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
मामला, सामने आया पिंजौर में। यहां एचएमटी कंपनी के आवासीय परिसर स्थित पीएनबी के ड्राप बॉक्स से चैक चुराते हुए एक युवक को बैंक के सफाई कर्मचारी विजय ने पकड़ लिया। वहीं युवक के तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले। आरोपी युवक ने अपनी पहचान गुरप्रीत निवासी शाहाबाद कुरुक्षेत्र बताई है।
विज्ञापन

बाक्स से 42 हजार का निकाला था चैक

पीएनबी के ड्राप बॉक्स से चेक चुराता युवक काबू - फोटो : amar ujala
बैंक मैनेजर जगदीश लाल ने बताया कि आरोपी युवक ने डुप्लीकेट चाबी से ड्राप बाक्स को खोलकर उसमें से 42 हजार रुपये का चैक निकाल लिए था। लेकिन जब बैंक कर्मियों को युवकों पर शक हुआ तो आरोपी युवक चैक फेंक कर भाग खड़े हुए। 

बैंक पॉलिसी के तहत खाताधारक की करता है सहायता
बैंक मैनेजर जगदीश लाल ने बताया कि यदि शातिर चोर द्वारा चैक चोरी कर उपभोक्ता के अकाउंट से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवाने में सफल हो जाता है तो सरकार के जारी दिशा निर्देश के अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाती है।  

बैंक में पहले भी हो चुकी है वारदात  
गत वर्ष दिवाली के आसपास बैंक से पैसे निकाल कर लेकर जा रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। इसके बावजूद बैंक में अभी भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं तैनात किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें