फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिड़गिड़ाती रही मां, बेटी की प्रेम कहानी सुन पिता ने गली में ले जाकर मारी गोली

Fri, 17 Jun 2016 10:43 AM IST
हरिप्रकाश बावा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प‌िता ने बेटी की कर दी हत्या और पत्नी पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्यारोपी देवेंद्र नशे का आदी है। वह शराब पीकर अक्सर लोगों से झगड़ा करने लगता था। इस कारण गांव में लोग उससे कोई मतलब नहीं रखते। प्रेम प्रसंग के शक में आरोपी जब बेटी और पत्नी की पिटाई कर रहा था तो दोनों घर से बाहर गली में पहुंच गई।
विज्ञापन


बेटी को पिटता देख मां का दिल पसीज गया। वह पति के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी ने गली में ही गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। देवेंद्र के झगड़ालू प्रवृत्ति होने के कारण उसकी घायल पत्नी आधे घंटे तक घायल हालत मे तड़पती रही लेकिन कोई भी गांव वाला उसकी मदद के लिए नहीं आया।

कोई उसे अस्पताल तक नहीं ले गया। आधा घंटे बाद सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, धीरज भाटी के चार बेटों में देवेंद्र (50) सबसे बड़ा है।
विज्ञापन

झगड़े से परेशान होकर पुत्रवधू चली गई मायके

हत्यारोपी ‌की पत्नी स‌र‌िता जो घायल है और उसका अस्पताल में चल रहा है इलाज - फोटो : अमर उजाला
मायके गांव में लोग उसके बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। गांव वालों के अलावा उसके पिता और भाई ने भी उसके बारे में बात करने से इनकार कर दिया।

बताया गया है कि गांव वालों के साथ पिछले 10 साल से देवेंद्र का व्यवहार ठीक नहीं रहा। पिता जब तमंचा लेकर घर से बाहर निकला तो दोनों बेटे घर में ही छुप गए थे।

देवेंद्र के दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे विपिन की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के कारण बेटे की पत्नी मायके चली गयी, जबकि छोटा बेटा और बेटी मामा के पास बाबूगढ़ छावनी हापुड़ रहते हैं।

 
विज्ञापन

‘दादा ने बताई थी झूठी प्रेम कहानी’

वही गली जहां चली गोली - फोटो : अमर उजाला
आजमपुर गढ़ी गांव में बृहस्पतिवार को पिता ने बेटी के प्रेम संबंध की बात सुनकर बिना मामले की जानकारी किए बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी । देवेंद्र बेटी रीता से बहुत प्यार करता था।

रीता के भाई नितिन ने बताया कि पापा बहन रीता से अन्य भाई-बहनों के मुकाबले ज्यादा प्यार करते थे। पापा जब तक खेत से काम करके घर नहीं लौटते थे रीता खाना तक नहीं खाती थी।

वहीं परिजनों का आरोप है कि दादा धीरज ने देवेंद्र को रीता के प्रेम संबंध की झूठी कहानी बताई थी, जिसे सुनकर पापा ने बहन को गोली मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र ने गांव के बीचों बीच मां-बेटी को गोली मारी थी। मां ने पिता से रीता की जान बख्शने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें