फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर पूछा ATM कार्ड नंबर, खाते से निकाले लाखों

Thu, 14 Jan 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर हाइटेक ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को एक ठग ने बैंककर्मी बनकर फोन किया। उसे विश्वास में लेकर उसके एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन


इसके कुछ ही सेकेंड बाद व्यक्ति के खाते से एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का मैसेज व्यक्ति के पास आया तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने उस फोन नंबर पर कॉल की, जिससे उसको फोन आया था। उस नंबर पर कॉल तो लगातार जा रही है, लेकिन कोई व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में फेज-4 स्थित साइबर सेल में शिकायत दी है।

मानकपुर निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि नौ जनवरी को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे एक नामी बैक का अधिकारी बताया। साथ ही कहा कि उसका खाता उनके बैंक में चलता है। लेकिन अब पांच बर एटीएम से पैसे निकालने पर पैसे कटते हैं। जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


अगर आप चाहते हो कि पैसे न कटे, तो आपको अपने एटीएम पर लिखे नंबर उन्हें बताना होगा। इसकेे बाद वह यहां सिस्टम अपडेट कर देेंगे। फिर उन्हें पैसे निकलवाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। वहीं, पांच बार से अधिक पैसे निकालने पर पैसे भी नहीं कटेंगे।

उन्होंने उसे बताया कि इस समय तो वह बाहर है। घर जाकर ही नंबर दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने दोबारा उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्होंने उसे अपना नंबर दिया। जिसके कुछ मिनट के बाद ही उसके खाते से पैसे निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने दोबारा उक्त व्यक्ति को फोन किया। लेकिन वह व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा था।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी शहर में इस तरह की वारदात हो चुकीं हैं। इसमें आम लोग ही नहीं बल्कि पढ़े लिखे व उच्च पदों पर बैठे लोग भी ठगी का शिकार हो चुके हैं। फेज-पांच में दो मामले सामने आए थे। जबकि कुंभड़ा के दो भाईयों के खाते से पैसे चले गए थे। लेकिन अभी तक इन लोगों की शिकायतें तक दर्ज नहीं हो पाईं हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस बारे में आईटी व बैंकिंग एक्सपर्ट मधु चौहान ने बताया कि एक तो फोन पर कभी भी अनजान को अपना एटीएम कार्ड नंबर या पासपर्ड न बताए। वहीं, ऑन लाइन किसी तरह की बुकिंग करते समय पासवर्ड ऑप्शन में अपना असली पासवर्ड न भरें। डेबिड कार्ड से शॉपिंग करते समय अपना पासवर्ड ढककर भरें। ताकि ऐसी वारदातों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें