फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Thu, 14 Jan 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरों ने मंगलवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। हालांकि दस दिनों में हुई करीब 15 चोरियों की वारदात पुलिस नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन


पहली चोरी सेक्टर-52 स्थित हाउस नंबर-3028 में हुई। मकान मालिक दलजीत सिंह ने बताया कि देर रात परिवार के सदस्य अपने कमरे में सोए थे। बुधवार को सुबह देखा तो स्टोर रूम का लॉक टूटा पड़ा है और घर का सामान बिखरा है।

इसके बाद पीड़ित दलजीत ने सेक्टर-36 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घर में चोर ऊपर की खिड़की से अंदर आए है। घर से 1500 नगद, एक सोने का चेन, दो सोने की रिंग, एक इयर रिंग, दो बैग, एक गैस सिलेंडर और एटीएम कार्ड चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात सेक्टर-20 स्थित हाउस नंबर-550 में हुई। शिकायतकर्ता रिमा रानी ने बताया कि चोरों ने उनके घर में चोरी की कोशिश की है। घर से सामान चोरी हुआ है, लेकिन टोटल चोरी हुए सामान की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में घर से हजारों की चोरी हुई है। इस वारदात की जांच सेक्टर-19 थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें