फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले ने पुलिस में ही भर्ती के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये, मामला देखिए

Tue, 18 Jul 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
fraud for employment
विज्ञापन
पुलिस वालों ने ही पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगने का धंधा शुरू कर दिया है। यकीं नहीं आ रहा है तो ये मामला देख लीजिए, चौंकाने वाला है। घटना पंजाब के बठिंडा की है। जिले के गांव ढिपाली निवासी एक बुजुर्ग ने पूर्व डीएसपी पर उनके बेटे को पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है। इसके तहत पीड़ित सुखमंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व डीएसपी गुरदर्शन सिंह के खिलाफ एसएसपी नवीन सिंगला से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर इंसाफ की मांग की है। ईंटों के भट्ठे पर दिहाडी करने वाले बुजुर्ग सुखमंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगतार सिंह बारहवीं पास है, वह बेरोजगार था। इस दौरान उनका बेटा पूर्व डीएसपी गुरदर्शन सिंह के संपर्क में आया। उन्होंने जगतार को साल 2016 में पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया। उन्होंने उनसे दो लाख रुपये वसूल लिए, जो सुखमंदर ने अपने भट्ठे के मालिक व रिश्तेदारों से लेकर डीएसपी को दिए थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व डीएसपी ने आज तक न तो उनके बेटे को पुलिस में भर्ती करवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। उन्होंने कहा कि वह जब भी अपने पैसे डीएसपी से वापस मांगता है तो उल्टा डीएसपी उन्हें किसी भी केस में फंसाने की धमकियां देकर चुप रहने को कह देते हैं। पक्ष जानने के लिए पूर्व डीएसपी गुरदर्शन सिंह के मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसएसपी नवीन सिंगला का कहना था कि मामला उनके ध्यान में है और इसकी जांच एसपी रैंक के पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। अगर पूर्व डीएसपी आरोपी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें