फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोरों का जोश हाई: थाने से 100 कदम दूर चार दुकानों में चोरी, वहीं बैठकर पार्टी की; कहां थी पुलिस?

Wed, 04 Feb 2026 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में चोरी की ऐसी वारदात हुई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस स्टेशन से महज 100 कदम की दूरी पर एक साथ चार दुकानों में चोरों ने वारदात की और आराम से भाग निकले। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बेखौफ चोर पुलिस की नाक के नीचे से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में पुलिस स्टेशन से महज 100 कदम की दूरी पर बुधवार तड़के चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात है कि एक दुकान में चोरों ने चोरी करने पहले वहां बैठक खाना भी खाया और कोल्ड ड्रिंक पीकर पार्टी करने के बाद आराम से फरार हो गए। थाने के नजदीक हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-34 बूथ मार्केट के दुकानदार संजय ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे जब वह अपनी दुकान आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। जांच करने पर टॉर्च, ब्लूटूथ डिवाइस और तारों के बंडल गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 13 से 14 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चोरों ने पास की शिवा स्टेशनरी के भी दोनों ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर लगे सेंटर लॉक के कारण वे सामान नहीं ले जा सके। वहीं शू-कैफे-34 से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

विज्ञापन


इसके अलावा अष्टविनायक पाव नामक दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी करने के साथ-साथ दुकान में रखे खाद्य पदार्थ खाए, नमकीन खाई और कोल्ड ड्रिंक भी पी। इस दुकान से करीब 10 हजार रुपये नकद, तीन चाकू, एक टैब और एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


दुकानदारों के मुताबिक, मार्केट की एक दुकान रात एक बजे और दूसरी सुबह चार बजे बंद होती है, जबकि एक दुकान 24 घंटे खुली रहती है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात कर निकल गए। बूथ मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाने के बिल्कुल पास इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होंने इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें