पुलिस ने मृतक महिला बखशिंदर कौर के भाई अमरजीत निवासी कंदोला को बुलाकर उसके बयान कमलबद्ध किए, जिसमें उसने कहा कि उसे किसी पर शक नहीं है, लेकिन इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। जिसके बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर चारों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया और अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
डीएसपी आदमपुर गुरदेव सिंह का कहना है कि उन्होंने खुद मौके का दौरा किया है। वहां से कोई जहरीली वस्तु की डिब्बी या शीशी नहीं मिली है, जिससे यह साफ हो सके कि चारों ने कौन सा जहर निगला है। प्राथमिक जांच में कुछ पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। जिसकी बारीकी से छानबीन चल रही है। मृतक महिला का पति हरजीत सिंह दुबई से लौट रहा है। उसके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर परिवार परेशान क्यों था।