फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी होली कह छह साल की बच्ची के सामने महिला अधिकारी को मारी थी गोली, सदमे में है मासूम

Sat, 30 Mar 2019 03:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक महिला अधिकारी नेहा शौरी
विज्ञापन

फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में जब आरोपी बलविंदर सिंह पहुंचा तो वहां पर जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी के अलावा उनके भाई की छह वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह अपनी बुआ के साथ उनके दफ्तर आ गई। वह दफ्तर के पीछे वाले हिस्से में बुआ नेहा शौरी के साथ फल आदि खा रही थी। 

विज्ञापन


इसी बीच बलविंदर सिंह ने दफ्तर में प्रवेश किया और नेहा शौरी के बिल्कुल नजदीक आकर हल्की आवाज में कुछ कहा और उसके बाद हैप्पी होली कहते हुए रिवाल्वर से तीन गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी भाग निकला।

इस दौरान दफ्तर में मौजूद नेहा शौरी की भतीजी ने आरोपी को अपने सामने गोलियां चलाते हुए देखा और वह इस केस में अहम गवाह होगी। बच्ची इस घटना के बाद से सदमे में है। बता दें कि मोहाली के खरड़ में शुक्रवार को महिला अधिकारी नेहा शौरी की उनके ही दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने दीवार और फर्श पर बिखरे खून के लिए सैंपल

मृतक की फाइल फोटो
गोली चलने के बाद डॉ. नेहा शौरी के शरीर से निकले खून के छींटे उनके कमरे और वहां की दीवार पर लगे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और खून के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा जहां आरोपी ने खुद को गोली मारी थी, वहां से भी सैंपल जुटाए गए।

पुलिस ने लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में लिया
फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल पर करीब दो घंटे गुजारे। इसके अलावा पुलिस टीम मौके पर जांच करने के बाद मृतका डॉ. नेहा के लैपटॉप व वहां पड़े अन्य सामान को साथ ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें