फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास देने के बाद माता-पिता ने खुद भी खाया, चारों ने दम तोड़ा

Mon, 26 Jul 2021 11:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के झज्जर जिले में चंद मिनटों की घरेलू कलह ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों के घर में कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। हालांकि इनमें से दो भरे थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाव गांव में सोमवार शाम करीब 4:00 बजे घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास खिलाने के बाद माता-पिता ने खुद भी खा लिया। गंभीर हालत में चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। इनमें से चार खाली थे। गांव के दीपक (32) पुत्र सतबीर सिंह के परिवार में तीन-चार दिन से किसी बात पर कलह चल रही थी और इसके चलते वह घर से परिवार के साथ निकल आया। कुछ दूर पर ही रेलवे अंडरपास के करीब पत्नी निशा (30 ) पुत्री बेबी (15) पुत्र अनुज (12) को सल्फास खिला दिया। इसके बाद दीपक ने खुद भी जहर खा लिया।
 

जहर खाने वाले तलाव गांव के चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुबह रोहतक पीजीआई में चारों के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। गांव के लोगों के अनुसार तीन-चार दिन से उनके बीच घरेलू कलह चल रही थी।  - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें