फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में फौजी समेत 4 लोगों की मौत

Wed, 02 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
विज्ञापन

पंजाब में नए साल का आगाज हादसों के साथ हुआ। अलग-अलग सड़क हादसों में पूरे प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-पटियाला रोड पर स्थित गांव रुढ़की के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव चनारथल खुर्द के जसवंत सिंह (45) के तौर पर हुई है। थाना मूलेपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


धुंध में खराब टेंपो से टकराए दो वाहन, एक की मौत
गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल के सामने गुजरते फ्लाई ओवर पर गहरी धुंध में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मदन लाल भांबरी (56) निवासी साहनेवाल की मौत हो गई है। मदन लाल टीसीजी फैक्ट्री में वर्कस मैनेजर था। करीब नौ बजे वह फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सड़क पर पहले से खड़े एक खराब टेंपो से उसकी आल्टो कार टकरा गई। इससे पहले उक्त टेंपो में एक ट्रैक्टर-ट्राली भी टकराई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Videos

बाइक सवार पिता-बेटी को बस ने रौंदा

बटाला में भिड़े वाहन
बटाला में एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। बस ने बाइक टक्कर मार दी। जिससे बेटी सड़क पर जा गिरी और बस कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता सिविल अस्पताल बटाला में उपचाराधीन हैं। हादसा मंगलवार को गांव घसीटपुरा के पास हुआ। इस संबंध में जगीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी नवां पिंड ने बताया कि उसकी लड़की नवजोत कौर (15) उनके घसीटपुर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। 

मंगलवार को वह अपनी लड़की को लेने के लिए बाइक पर घसीटपुर गया। जब वह नवजोत कौर को लेकर वापस नवां पिंड की ओर आ रहा था, तब रास्ते में पुलिस नाका घसीटपुरा के पास पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही नवजोत कौर को कुचलते हुए बस उसके ऊपर से गुजर गई।

जगीर सिंह ने बताया कि मौके पर ही उसकी बेटी की मौत हो गई। घसीटपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया। पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।             
विज्ञापन

धुंध में फौजी की कार पेड़ से टकराई, मौत      

 बटाला में ही छुट्टी पर आए फौजी की कार धुंध की वजह से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में फौजी की मौत हो गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। फौजी शादी में शिरकत करने के लिए 31 दिसंबर को छुट्टी पर घर आया था। हादसा मंगलवार सुबह साढे़ दस बजे श्री डेरा बाबा नानक-बटाला रोड पर स्थित गांव कोटली सूरत मल्ही के पास हुआ।

 एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह (26) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव उगरेवाल मंगलवार सुबह स्विफ्ट कार पर कोटली सूरत मल्ही में कोट प्रेस कराने के लिए गया था। उसे शादी पर जाना था। कोट प्रेस कराकर जब वह डेरा बाबा नानक रोड ग्रीनलैंड पैलेस के पास पहुंचा। गहरी धुंध होने के कारण कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में हरपाल सिंह जख्मी हो गया। 

आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता लखविंदर सिंह के बयानों पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरपाल सिंह करीब 7 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। अब वह 46 आरआर यूनिट में बारामुल्ला (कश्मीर) में तैनात था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें