फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala News: बरनाला में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Mon, 15 May 2023 05:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

थाना तपा के पीपीएस अधिकारी करण शर्मा ने बताया बरनाला का एक परिवार कार से धार्मिक स्थान सालासर से माथा टेककर आ रहा था। कार को भूपेंद्र कुमार चला रहा था। मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में पति-पत्नी, एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर तपा मंडी के पास हुआ। मोटरसाइकिलों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार और ड्राइवर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। थाना तपा के पीपीएस अधिकारी करण शर्मा ने बताया बरनाला का एक परिवार कार से धार्मिक स्थान सालासर से माथा टेककर आ रहा था। कार को भूपेंद्र कुमार चला रहा था।

विज्ञापन


कार जब तपा से बरनाला की तरफ गुरुदेव ढाबे के नजदीक पहुंची तो दो मोटरसाइकिल को टकर मार दी। पहली बाइक पर एक बच्ची व उसके माता-पिता सवार थे। इनकी पहचान गांव काहनेके के चमकौर सिंह, उसकी पत्नी राजवीर कौर और चार वर्षीय बेटी हरकीरत के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति बेअंत सिंह सवार था। घायलों को तपा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर सभी घायलों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें